Newsझारखण्ड

नगरपालिका चुनाव 2026: चक्रधरपुर और चाईबासा में नाम-निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री का विवरण जारी   

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) के कार्यालय, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के सूचना भवन (मीडिया कोषांग) द्वारा शनिवार, 31 जनवरी 2026 को प्रेस विज्ञप्ति संख्या 08/2026 जारी की गई। इसमें नगरपालिका चुनाव–2026 के तहत अब तक किए गए नाम-निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है।

 

जारी प्रतिवेदन के अनुसार नगर परिषद चक्रधरपुर में अध्यक्ष पद के लिए महिला वर्ग से 1 और पुरुष वर्ग से 11 नाम-निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री हुई है। इस प्रकार कुल 12 प्रपत्र बिके हैं। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 01 से 23 तक महिला वर्ग से 37 और पुरुष वर्ग से 37, कुल 74 नाम-निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री दर्ज की गई है।

 

नगर परिषद चाईबासा में अध्यक्ष पद के लिए महिला वर्ग से कोई नाम-निर्देशन प्रपत्र नहीं बिका है, जबकि पुरुष वर्ग से 9 प्रपत्रों की बिक्री हुई है। इस तरह कुल 9 प्रपत्र बिके हैं। वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 01 से 21 तक महिला वर्ग से 44 और पुरुष वर्ग से 49, कुल 93 नाम-निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री हुई है।

 

प्रशासन के अनुसार आगे की प्रक्रिया निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *