Newsझारखण्ड

चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नितिन प्रकाश झामुमो समर्थित उम्मीदवार घोषित  

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नितिन प्रकाश को अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। यह निर्णय झामुमो पश्चिमी सिंहभूम जिला कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

 

आज 01 फरवरी 2026 को डोबरोसाई, चाईबासा स्थित सनसाइन रेस्टूरेंट में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में झामुमो पश्चिमी सिंहभूम जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनोहरपुर के विधायक जगत माझी सहित जिले में निवास करने वाले पार्टी के केंद्रीय सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी, विभिन्न वर्ग संगठनों के जिला अध्यक्ष एवं सचिव तथा चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ राज्य में हो रहे नगर निकाय चुनावों पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष सहित सभी पदों पर झामुमो समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरने और दोनों नगर परिषद क्षेत्रों में झामुमो की जीत का संकल्प लिया।

 

चाईबासा के जाने-माने व्यवसायी नितिन प्रकाश झामुमो के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। वे पश्चिमी सिंहभूम ओलंपिक संघ, चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति तथा एफजेसीसीआई (फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) सहित कई संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। उनके सामाजिक और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए जिला कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई गई।

 

बैठक में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के अलावा विधायक जगत माझी, जिला सचिव राहुल आदित्य, केंद्रीय सदस्य भुवनेश्वर महतो और मोनिका बोयपाई, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, प्रेम मुंडरी, दिनेश चंद्र महतो, अकबर खान, जिला संगठन सचिव मानाराम कुदादा, चंद्रमोहन बिरुवा, जिला संयुक्त सचिव विश्वनाथ बाड़ा, बंधना उरांव, मो. मोजाहिद, कांडे तियु, युवा मोर्चा जिला सचिव मंजीत हांसदा, संयुक्त सचिव मो. शाहिद, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सनातन पिंगुवा, सचिव अनुज पुरती, महिला मोर्चा संगठन सचिव सुखमति बानरा, कोषाध्यक्ष शीला जामुदा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सिरी गोप, क्रीड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष कश्मीर कांडेयांग, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला सचिव नरेंद्र चातोम्बा, व्यवसायी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सारिक रजा, चाईबासा नगर अध्यक्ष राहुल तिवारी, सचिव मो. तैहसीन, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष वसीम अकरम, सचिव कालटेन सिंहन, चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, सचिव ताराकांत सिजुई समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *