Newsझारखण्ड

झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में वेस्ट सिंहभूम चाईबासा के खिलाड़ियों ने जीते 31 पदक   

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप रांची के खेल गांव में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस चैंपियनशिप में राज्य के लगभग 15 जिलों से करीब 500 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जेकेएआई झारखंड वेस्ट सिंहभूम, चाईबासा के 37 कराटे खिलाड़ी शामिल हुए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 31 पदकों पर कब्जा जमाया।

 

वेस्ट सिंहभूम की टीम ने 4 स्वर्ण, 10 रजत और 17 कांस्य पदक जीते। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मेडल के साथ कैश अवार्ड भी प्रदान किया गया।

 

इस चैंपियनशिप में 8 वर्ष बालिका वर्ग में दिशानी हेंब्रम ने काता और कुमीते दोनों में कांस्य पदक जीता। 9 वर्ष बालक काता में आयन तीयू ने स्वर्ण और -40 केजी कुमीते में रजत पदक प्राप्त किया। 10 वर्ष बालिका वर्ग में सुप्रिया कुमारी ने काता में रजत और -40 केजी कुमीते में स्वर्ण पदक जीता।

 

12 वर्ष -35 केजी वर्ग में करण सोय को कांस्य मिला। 13 वर्ष बालक काता में अंश मछुआ और आशीष कुमार सिन्हा ने संयुक्त कांस्य पदक जीता। 13 वर्ष बालिका -45 केजी वर्ग में मनीषा सरदार और मिशिका गागराई को संयुक्त कांस्य मिला।

 

लक्ष्मी हेंब्रम ने 13 वर्ष बालिका काता में रजत और -45 केजी कुमीते में कांस्य पदक जीता। राहुल लियांगी ने 13 वर्ष -50 केजी वर्ग में कांस्य प्राप्त किया।

 

14 वर्ष बालिका -50 केजी में कोनिका बिरूवा ने कांस्य, 14 वर्ष बालिका -60 केजी में हेमा जामुदा ने स्वर्ण, जबकि 14 वर्ष बालक -60 केजी में सिद्धार्थ नंदी ने कांस्य पदक जीता।

 

14–15 वर्ष बालिका काता में श्रेसी कुंकल को रजत और समृद्धि जारिका को कांस्य मिला। इसी आयु वर्ग के बालक काता में प्रेम बिरूवा ने कांस्य पदक जीता।

 

16–17 वर्ष बालिका काता में भावनी कुमारी ने स्वर्ण और -55 केजी कुमीते में रजत पदक प्राप्त किया। 16–17 वर्ष बालक जूनियर काता में तरुण वोवोंगा ने रजत और -55 केजी कुमीते में कांस्य पदक जीता। 16–17 वर्ष बालक -70 केजी में शंकर चातर ने रजत और हिमांशु बिरूवा ने कांस्य पदक हासिल किया। 21 वर्ष से नीचे पुरुष -60 केजी में राजा घोष को रजत और सीनियर पुरुष -50 केजी में ऋतिक देवगम को कांस्य पदक मिला।

 

प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सीईओ कृष्ण कुमार सिंह, अध्यक्ष हंसी मानस सिंहा, उपाध्यक्ष सेंसाई रंजीत केसरी, महासचिव सेंसाई एजाज असदक, कोषाध्यक्ष सेंसाई उदय कुमार, कोऑर्डिनेटर सेंसाई रंजीत मेहता, पांडे, सेंसाई नरेंद्र सिंहा, सेंसाई संजय सोनकर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह जानकारी जेकेएआई झारखंड के मुख्य प्रशिक्षक एवं अध्यक्ष सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *