Newsझारखण्ड

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से लापता दो छात्र सकुशल बरामद  

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत माउंट कारमेल इंग्लिश मीडियम विद्यालय, रुगुड़साई स्थित छात्रावास से लापता हुए दो नाबालिग छात्रों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रावास से

इराज पिंगुवा (उम्र लगभग 12 वर्ष), पिता अनन्त पिंगुवा, ग्राम पोखरिया, थाना कुमारडुंगी, जिला पश्चिमी सिंहभूम, कक्षा छठी का छात्र

और

समीर जेराई (उम्र लगभग 13 वर्ष), पिता लेवा जेराई, ग्राम झीरपाई टोला बाईहातु, थाना जगन्नाथपुर, जिला पश्चिमी सिंहभूम, कक्षा सातवीं का छात्र

दिनांक 02 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे छात्रावास से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

 

बच्चों के अभिभावकों द्वारा इस संबंध में जगन्नाथपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर थाना में सनहा संख्या 20/26 एवं 21/26, दिनांक 03 फरवरी 2026 दर्ज किया गया। मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को दी गई।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित जांच अभियान चलाते हुए दिनांक 04 फरवरी 2026 को डांगुवापोसी रेलवे स्टेशन के पास से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद किया गया।

बरामदगी के बाद दोनों बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

 

गठित पुलिस टीम में शामिल सदस्य

रफाएल मुर्मु, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर

बासुदेव मुंडा, पुलिस निरीक्षक, नोवामुंडी अंचल

टिंकु कुमार दास, थाना प्रभारी, जगन्नाथपुर थाना

विश्वनाथ हेम्ब्रम, पु०अ०नि०

राजेन्द्र प्रसाद मंडल, स०अ०नि०

निमय कुमार सिंह, स०अ०नि०

जागेश्वर प्रसाद मेहता, आ०-ह०

संजय उरांव, आ०-1003

प्रकाश बेहरा, गृह रक्षक चालक

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *