नगर निकाय चुनाव: विभिन्न समुदायों का रुझान सुनील प्रसाद साव की ओर, समर्थकों संग जनसंपर्क तेज
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों के साथ शहर के विभिन्न समुदाय, जाति और समाज के लोगों से लगातार बैठक कर रहे हैं। इसी कड़ी में नगर परिषद चाईबासा के अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवार सुनील प्रसाद साव भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शहर के अलग-अलग समुदायों और जाति समाज के लोगों के बीच पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और अपने समर्थन में वोट की अपील कर रहे हैं।


आज इस संबंध में सुनील प्रसाद साव के प्रवक्ता द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। विज्ञप्ति में प्रवक्ता ने कहा कि चाईबासा के विभिन्न समुदायों और जाति समाज के लोगों का रुझान लगातार सुनील प्रसाद साव की ओर बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि सुनील प्रसाद साव का विगत कई वर्षों से हर तबके के लोगों के साथ उठना-बैठना रहा है। वे हर पर्व-त्योहार में लोगों के बीच मौजूद रहे हैं और सुख-दुख के समय भी आम नागरिकों के साथ खड़े रहे हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि सुनील प्रसाद साव का व्यवहार और समाज के प्रति उनकी निरंतर सहभागिता आज उन्हें जनसमर्थन के रूप में दिखाई दे रही है। विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ हो रही बैठकों में नागरिक खुलकर अपनी समस्याएं रख रहे हैं और सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह भी कहा गया कि वर्तमान रुझान को देखते हुए यदि सुनील प्रसाद साव को नगर परिषद अध्यक्ष बनने का अवसर मिलता है तो वे पूरे शहर की सेवा को अपनी प्राथमिकता बनाएंगे। उनकी प्राथमिकता में सभी समुदायों के लोगों की समस्याओं का समाधान शामिल रहेगा। साथ ही उन्होंने महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर विशेष जोर देने की बात कही है।
प्रवक्ता ने बताया कि सुनील प्रसाद साव का मानना है कि शहर का विकास तभी संभव है जब हर वर्ग, हर समुदाय और हर समाज को साथ लेकर चला जाए। इसी सोच के साथ वे जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों से सहयोग व समर्थन की अपील कर रहे हैं।
नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में जनसंपर्क अभियान और भी तेज होने की संभावना है।

