Newsझारखण्ड

स्क्रूटनी में पास होते ही प्रचार में जुटे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुनील प्रसाद साव, महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता देने का दावा  

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुनील प्रसाद साव स्क्रूटनी में पास होते ही पूरे दमखम के साथ अपने चुनाव प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में वे समर्थकों के साथ लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं।

इस संबंध में उनके प्रवक्ता द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।

 

विज्ञप्ति में बताया गया कि सुनील प्रसाद साव को किसी भी राजनीतिक पार्टी का औपचारिक समर्थन नहीं है, इसके बावजूद चाईबासा के हर समुदाय, हर जाति समाज से उन्हें भरपूर सहयोग, प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं का समर्थन उन्हें मजबूती प्रदान कर रहा है।

 

प्रवक्ता ने कहा कि महिलाओं और युवाओं के बीच श्री साव को लेकर सकारात्मक माहौल है, क्योंकि उनके पास इस वर्ग के लिए स्पष्ट विजन है। वे चुनाव जीतने के बाद कुछ नया और बेहतर करने की सोच के साथ मैदान में उतरे हैं। इसी कारण शहर की महिलाएं और युवा उनसे उम्मीदें लगाए बैठे हैं।

 

एक सवाल के जवाब में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुनील प्रसाद साव ने कहा कि चाईबासा में आज भी युवाओं और महिलाओं को वह सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जो मिलनी चाहिए थीं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि शहर की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

 

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा, स्वरोजगार, खेलकूद, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में महिलाओं और युवाओं के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने का उनका विजन है। जनसमर्थन के बल पर वे चाईबासा के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच सुनील प्रसाद साव का सक्रिय जनसंपर्क शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *