Newsझारखण्ड

सीएम हेमंत सोरेन की मौजूदगी में शालिनी गुप्ता ने थामा झामुमो का दामन

कोडरमा से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है।

जिले में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा की सभा और सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इसी दौरान पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और 2024 विधानसभा चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करने वाली शालिनी गुप्ता ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें पार्टी का अंग बनते हुए स्वागत किया।

शालिनी गुप्ता के झामुमो में शामिल होने को कोडरमा की राजनीति में अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कोडरमा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और तीसरे स्थान पर रहते हुए करीब 69 हजार से अधिक मत हासिल किए थे। उनके प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया था कि वे क्षेत्र की एक प्रभावशाली राजनीतिक चेहरा बन चुकी हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शालिनी गुप्ता की मौजूदगी ने उस चुनाव में मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया था और कई समीकरण प्रभावित हुए थे। अब उनका झामुमो में आना पार्टी के लिए संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ चुनावी दृष्टि से भी लाभदायक माना जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शालिनी गुप्ता ने भी पार्टी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए जनहित और झारखंड के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *