Newsझारखण्ड

चक्रधरपुर नगर निकाय चुनाव: उदय माझी ने अध्यक्ष पद की दावेदारी वापस ली  

 

 

चक्रधरपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगर निकाय चुनाव के तहत चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की सांसद जोबा माझी के पुत्र उदय माझी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

 

उल्लेखनीय है कि उदय माझी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया था, लेकिन बाद में उन्होंने चुनावी मैदान से हटने का निर्णय लिया। बताया गया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चक्रधरपुर नगर निकाय चुनाव में सन्नी उरांव को समर्थन देने का निर्णय लिया है। सन्नी उरांव चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के पुत्र हैं।

 

पार्टी के इस निर्णय के बाद उदय माझी ने पार्टी हित और एकजुटता को प्राथमिकता देते हुए अध्यक्ष पद की दावेदारी वापस ले ली। नाम वापस लेने के दौरान उदय माझी ने सन्नी उरांव को शुभकामनाएं दीं और नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनके प्रयासों में सहयोग देने की बात कही।

 

उदय माझी ने कहा कि चक्रधरपुर शहर के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए और वे भविष्य में भी शहर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

 

इस घटनाक्रम के बाद चक्रधरपुर नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक समीकरण और अधिक स्पष्ट होते नजर आ रहे हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *