एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में डीके इलेवन को पछाड़ कर जंगल सेना बने विजेता
ईचागढ़ – प्रखंड क्षेत्र के पिलीद स्टेडियम में झारखंड युवा विकास मंच द्वारा आयोजित 26 वां एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मुकाबला डीके इलेवन एवं जंगल सेना उरूसुरू के बीच हुई। प्रतियोगिता का फाइनल खेला में समाजसेवी उमाकांत महतो , प्रल्हाद महतो, गणपति महतो, प्राचार्य उपेन महतो,अधिवक्ता महेंद्र कुमार महतो, दिलीप कुमार दास, महेश गोप , वरिष्ठ पत्रकार अरुण माझी, आंदोलनकारी राम प्रसाद महतो, वृन्दावन महतो आदि ने परिचय प्राप्त कर एवं राष्ट्रीय गीत के साथ शुभारंभ किया । खेल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए जंगल सेना उरूसुरू ने डीके इलेवन को परास्त कर विजेता बना।


उद्घाटन समारोह के बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। ग्रामीण स्तर पर आयोजित इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करती हैं।
आयोजन समिति की ओर से प्रथम विजेता टीम को एक लाख एक रुपए व ट्राफी , उप विजेता टीम को द्वितीय पुरस्कार
80 हजार एक रुपए व ट्राफी,तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार के रूप में काटीया चांडिल एवं रोहित स्पोर्टिंग को 40-40 हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कमेटी एवं स्थानीय खेल प्रेमियों की अहम भूमिका रही। मौके , पूर्व मुखिया पंचानन पातर,गुरूचरण महतो, लम्बोदर महतो, विशेश्वर महतो, रमेश चन्द्र महतो,बलराम महतो, हाकिम चन्द्र महतो , सत्यजीत महतो आदि उपस्थित थे।


