Newsझारखण्ड

नगर परिषद चुनाव: रमेश खिरवाल के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश खिरवाल इन दिनों नगर के विभिन्न वार्डों एवं टोला–मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान के तहत लगातार भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान वे आम नागरिकों से चुनाव चिन्ह बिस्किट छाप, क्रमांक संख्या 6 पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं।

 

जनसंपर्क अभियान के दौरान युवाओं और महिलाओं का विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर परिवर्तन के संकल्प के साथ रमेश खिरवाल के समर्थन में गोलबंद हो रहे हैं। नगर की वर्तमान स्थिति से बदलाव की उम्मीद के साथ नागरिक उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद दे रहे हैं।

 

इसी क्रम में आज प्रचार अभियान में भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू एवं पूर्व जिला अध्यक्ष शुरू नदी भी शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न टोला–मोहल्लों में आयोजित बैठकों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद किया और रमेश खिरवाल के पक्ष में समर्थन मांगा। प्रत्याशी रमेश खिरवाल स्वयं प्रत्येक मोहल्ले में बैठक कर लोगों की समस्याएं सुनते हुए उनके समाधान का भरोसा दिला रहे हैं।

 

इसके साथ ही प्रचार वाहन भी नगर के अलग–अलग इलाकों में घूमकर मतदाताओं से अपील कर रहा है कि नगर परिषद चुनाव में बिस्किट छाप, क्रमांक संख्या 6 पर मतदान कर रमेश खिरवाल को विजयी बनाएं।

 

पूरे नगर में इन दिनों चुनावी माहौल सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण बना हुआ है। जनता के बीच यह संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि इस बार नगर की जिम्मेदारी एक ईमानदार और कर्मठ भाजपा समर्थित प्रत्याशी को सौंपने का मन बनाया जा चुका है।

 

नगरवासियों से अपील की जा रही है कि नगर के विकास, उज्ज्वल भविष्य और सुशासन के लिए बिस्किट छाप, क्रमांक संख्या 6 पर मतदान कर रमेश खिरवाल को भारी मतों से विजयी बनाएं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *