अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुनील प्रसाद साव का जनसंपर्क अभियान युद्ध स्तर पर, महिलाओं ने जताया भरोसा
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगर निकाय चुनाव को लेकर चाईबासा में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद सहित सभी वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुनील प्रसाद साव ने मंगलवार को पूरे दिन युद्ध स्तर पर चुनावी प्रचार-प्रसार किया।


सुनील प्रसाद साव सुबह से ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर मलिन बस्तियों में पहुंचे और वहां रहने वाले लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि नगर परिषद में अवसर मिलने पर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान अलग-अलग स्थानों पर तीन से चार छोटी बैठकें भी आयोजित की गईं, जिनमें स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।
सुनील प्रसाद साव के प्रवक्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि उनकी अधिकांश बैठकें महिलाओं के साथ हुईं। महिलाओं ने स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं सामने रखीं। प्रवक्ता ने बताया कि महिलाएं सुनील प्रसाद साव पर विशेष भरोसा जता रही हैं, क्योंकि उनके चुनावी मेनिफेस्टो में महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी गई है।
प्रचार अभियान के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष समर्थक मौजूद रहे। सभी समर्थकों ने विभिन्न मोहल्लों और वार्डों में जाकर पंपलेट वितरित किए और लोगों से अपील की कि वे नगर परिषद चुनाव में क्रम संख्या 9, बाल्टी छाप चुनाव चिन्ह पर मतदान कर सुनील प्रसाद साव को विजयी बनाएं।
प्रवक्ता ने कहा कि जनता का मिल रहा समर्थन यह दर्शाता है कि सुनील प्रसाद साव के पक्ष में माहौल लगातार मजबूत हो रहा है और आगामी चुनाव में उन्हें व्यापक समर्थन मिलेगा।

