भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित चौधरी के समर्थन में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
कार्यालय का शुभारंभ अध्यक्ष आदित्य साहू ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति को लेकर आपसी चर्चा भी की।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर घर-घर संपर्क अभियान चलाएं और सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ उम्मीदवार की प्राथमिकताओं को आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही चुनाव में सफलता सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की उपस्थिति ने राजनीतिक महत्व को और बढ़ा दिया। इसके अलावा राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह सहित कई अन्य प्रमुख नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता का समर्थन भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित चौधरी को मिलेगा और आगामी नगर पंचायत चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

नगर क्षेत्र में चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही चुनावी माहौल पूरी तरह सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में प्रचार अभियान और तेज होने की संभावना है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


