चक्रधरपुर में फ्लावर शो एवं पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
चक्रधरपुर मंडल में फ्लावर शो एवं पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों द्वारा सुसज्जित पुष्प-पौधों, आकर्षक सब्जी-पौधों की प्रदर्शनी तथा मनोहारी पुष्प-पंखुड़ी रंगोलियों ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।


श्री अनिल कुमार मिश्रा(GM/SER) ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर इसकी गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस कार्यक्रम में मंडल के अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी भी उपस्थित रहे। श्री तरुण हुरिया(DRM/CKP) ने प्रतिभागियों की सृजनात्मकता एवं कलात्मक उत्कृष्टता की सराहना की तथा ऐसे आयोजनों को पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने वाला बताया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम ने रेलवे परिवार के मध्य एकता, सृजनात्मकता और सामूहिक सहभागिता की भावना को और सुदृढ़ किया।

