JamshedpurNewsझारखण्ड

जुगसलाई निकाय चुनाव: रिंकू सिंह की जीत के लिए एकजुट हुआ ‘साहू समाज’, समर्थन का ऐलान  

 

 

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार रिंकू सिंह की चुनावी राह अब और आसान होती नजर आ रही है। मंगलवार को जुगसलाई के साहू समाज ने एक स्वर में रिंकू सिंह को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा कर दी है। नया बस्ती स्थित साहू धर्मशाला में साहू समाज एवं न्यू एकता क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के प्रबुद्ध जनों ने तन-मन-धन से रिंकू सिंह का सहयोग करने का सामूहिक निर्णय लिया।

 

बैठक में विशेष रूप से पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार और भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी उपस्थित थे। नेताओं ने समाज के लोगों से अपील की कि वे क्रम संख्या 08 पर अंकित “ईंटें छाप” के सामने वाला बटन दबाकर रिंकू सिंह को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए एक सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता है, जो रिंकू सिंह के रूप में मौजूद है।

 

गलियों में उमड़ रहा जनसैलाब, मिल रहा है ‘विजयी भव’ का आशीर्वाद

 

साहू समाज का समर्थन मिलने के साथ ही रिंकू सिंह ने अपने जनसंपर्क अभियान को और अधिक तीव्र कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने क्षेत्र के गर्ल्स स्कूल रोड, रथ गली, बीएस लाइट गली, शिवा रेजिडेंसी, अर्जुन कॉम्प्लेक्स और मद्रासी मोहल्ला समेत आसपास के इलाकों में घर-घर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं और बुजुर्गों ने रिंकू सिंह को “विजयी भव” का आशीर्वाद दिया। मतदाताओं ने आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए “ईंटें” छाप पर ही मुहर लगाएंगे।

 

जनसंपर्क के क्रम में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं यहां राजनीति की रोटियां सेंकने के लिए चुनावी मैदान में नहीं हूं। बचपन से ही मेरे मन में समाज और जनता की सेवा का अटूट भाव रहा है। मेरा एकमात्र उद्देश्य चुनाव जीतकर जनसेवा को एक नई ऊँचाई पर ले जाना है। रिंकू सिंह ने अपने चुनाव चिह्न ‘ईंट’ को अपने भविष्य के कार्यों से जोड़ते हुए एक प्रभावशाली बात कही। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि जिस तरह एक-एक ईंट को जोड़कर एक अटूट और मजबूत इमारत खड़ी की जाती है, ठीक उसी तरह जुगसलाई के विकास के लिए मेरे वादे और इरादे भी ठोस और मजबूत हैं। मैं यहाँ खोखले चुनावी वादे करने नहीं, बल्कि अपने परिजनों के विकास के लिए एक ‘वचन और दृढ़ संकल्प’ लेकर आई हूं।

 

बैठक में मुख्य रूप से ये थे उपस्थित

 

साहू समाज और न्यू एकता क्लब की इस निर्णायक बैठक में भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। साहू समाज : अध्यक्ष ललित कुमार, उपाध्यक्ष राम अनूप साहू, सचिव सुनील साहू, कोषाध्यक्ष महेश साहू, चंद्र प्रकाश साहू, शिव कुमार साहू, रंजीत साहू, वीरेंद्र साहू, तेज नारायण साहू, राम विलास साहू, विकास साहू, रवि साहू, रंजीता साहू और आशा साहू।

 

न्यू एकता क्लब : अध्यक्ष बृज किशोर बरनवाल, उपाध्यक्ष रिंकू सिंह, कोषाध्यक्ष धीरज सावा, अलका बरनवाल, अर्चना बरनवाल, ज्योति कौर, रितेश जैन, संजय बरनवाल, विनोद बरनवाल, सुरेश साहू, नवल बरनवाल, सुधीर अग्रहरि, शिखा देवी, विजय शर्मा एवं अनिल साहू। सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जुगसलाई के इस चुनावी दंगल में रिंकू सिंह का पलड़ा अब काफी भारी हो चुका है। सामाजिक संगठनों का यह जुड़ाव आने वाले दिनों में चुनावी समीकरणों को नया मोड़ दे सकता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *