Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला में एससी-एसटी एक्ट मामलों पर सख्ती, एसपी ने जांच अधिकारियों संग की बैठक

 

 

 

सरायकेला-खरसावाँ: आज दिनांक 12 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ ने जिला अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की।

 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित कांडों के अनुसंधानकर्ताओं (Investigating Officers) के साथ बैठक कर मामलों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का त्वरित और निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जांच की गति बढ़ाने, साक्ष्य संकलन को मजबूत करने और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध कार्रवाई प्राथमिकता होगी।

जिला पुलिस द्वारा इस विशेष समीक्षा बैठक को कानून व्यवस्था और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *