LatestNewsNews postझारखण्ड

आदित्यपुर वार्ड 22 से चंचल कुमारी की दावेदारी तेज, विकास की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प

आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले में आदित्यपुर नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही संभावित उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 से शिक्षित एवं स्नातक श्रीमती चंचल कुमारी ने चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार इस बार वार्ड संख्या 22 महिला पद के लिए आरक्षित होने की संभावना है। इसे देखते हुए श्रीमती चंचल कुमारी ने जनसंपर्क और चुनावी रणनीति पर काम प्रारंभ कर दिया है। उन्हें अपने परिवार एवं मोहल्ले के लोगों का समर्थन मिल रहा है। उनके पति श्री सुधीर कुमार सिंह पूर्व में वार्ड 22 के पार्षद रह चुके हैं और क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखते हैं।

पूर्व पार्षद के कार्यकाल के दौरान वार्ड में कई विकास कार्य कराए गए थे। आवासीय गलियों में पेवर्स ब्लॉक बिछाने, स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट लगाने के साथ-साथ साफ-सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया था। इसके अलावा एचवाइडीटी पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर नल-जल योजना लागू करने में भी पहल की गई थी।

अब श्रीमती चंचल कुमारी इन्हीं विकास कार्यों की विरासत को आगे बढ़ाने और वार्ड 22 की जनता की सेवा करने के उद्देश्य से चुनावी तैयारी में जुटी हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *