JamshedpurNewsझारखण्ड

मानगो को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेंगे, पानी हर घर दिलायेंगे : सुधा गुप्ता  

 

 

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कारपेट छाप पर वोट देने की अपील की, मानगो में किया प्रचार

 

जमशेदपुर : मानगो मेयर की प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने कालिकानगर, पोस्ट ऑफिस रोड, शंकोसाई रिफ्यूजी कॉलोनी रोड नंबर 2, उलीडीह पंडित लाइन, आशियाना आनंद तारा, सुंदरवन फेज 1 में पदयात्रा बैठक कर लोगों से वोट मांगा. पदयात्रा के दौरान सुधा गुप्ता ने लोगों से कारपेट छाप पर वोट डालकर उनको जिताने की अपील की ताकि वे विकास की मुख्यधारा से मानगो को जोड़ सके और हर घर पानी पहुंचा सके. इस गर्मी में पानी की किल्लत नहीं हो, घरों तक पानी पहुंचे, कोई प्यासा नहीं रहे, इसको सुनिश्चित करने का काम वे करेंगी और पानी की समस्या का जड़ से समाप्ति के प्रण के साथ वह मेयर के रुप में काम करेगी. सभी बस्तीवासियों ने मानगो मेयर की प्रत्याशी सुधा गुप्ता को वोट देने का आश्वासन दिया. पदयात्रा के दौरान बस्तीवासियों ने मानगो मेयर की प्रत्याशी सुधा गुप्ता से कहा कि आज हम जिस रोड पर चल रहे हैं, यह सभी बन्ना गुप्ता की देन है. जो हर गली में स्ट्रीट लाइट लगा हुआ है यह भी बन्ना गुप्ता की देन है. सुधा गुप्ता ने बस्तीवासियों से वादा किया है कि अगर उनका का आशीर्वाद मिलता है तो मानगो के विकास की नयी गति प्रदान करेंगे. सुधा गुप्ता ने बस्तीवासियों से अपील की 23 फरवरी को अपने अपने घरों से निकलकर कारपेट के निशान क्रम संख्या 11 नंबर पर वोट डाल कर उनको विजयी बनाएं.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *