Newsझारखण्ड

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींकपानी के पास खेतों में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा  

 

झींकपानी(प्रकाश कुमार गुप्ता): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींकपानी के समीप स्थित खेतों में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

घटना की सूचना ग्रामीणों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य रघुनाथ गोप को दी। जानकारी मिलते ही रघुनाथ गोप मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

 

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी राजीव रंजन मिश्रा तथा एसीसी प्रबंधन को दी।

अग्निशमन वाहन के पहुंचने में देरी होती देख रघुनाथ गोप ने स्थानीय युवकों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर लगभग 70 प्रतिशत काबू पा लिया। इसके बाद एसीसी अडानी समूह की ओर से अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और शेष आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया।

 

इस दौरान कई ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। आग बुझाने में रघुनाथ गोप के साथ दिनेश मुंडा, रामकिशन पूर्ती, चारकु मुंडा, अर्जुन मुंडा, जुन्तुल हांसदा, विजय मुंडा, तुराम बारी, हरीश मुंडा, एसीसी अडानी समूह के उत्तम कुमार, कृष्णा पान, अमन मुंडा, मोरा मुंडा और जितेंद्र गोप सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

ग्रामीणों की सतर्कता और सामूहिक प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे क्षेत्रों में त्वरित अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना से बचा जा सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *