Newsझारखण्ड

जगन्नाथपुर में 27 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपी सुरेश सिंकु गिरफ्तार  

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महुलडीया, टोला उलीहातु में 12 फरवरी 2026 को एक युवक की हत्या का मामला सामने आया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

 

मृतक की पहचान जोगना हेम्ब्रम (27 वर्ष), पिता स्व. सेलाय हेम्ब्रम, निवासी ग्राम सान मृगलिण्डी, पो. जामडीह, थाना टोन्टो, जिला पश्चिमी सिंहभूम के रूप में हुई।

 

घटना के संबंध में प्रधान हेम्ब्रम (35 वर्ष), पिता स्व. सेलाय हेम्ब्रम, निवासी सान मृगलिण्डी के लिखित आवेदन के आधार पर जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 10/2026, दिनांक 13 फरवरी 2026 दर्ज किया गया। मामले में बीएनएस की धारा 115(2), 118(1), 117(2), 109, 103(1) एवं 238 के तहत सुरेश सिंकु (उम्र करीब 20 वर्ष), पिता जुरेन सिंकु, निवासी बड़ा महुलडीया, टोला उलीहातु, थाना जगन्नाथपुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफाएल मुर्मु के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी शाखा की सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 13 फरवरी 2026 को आरोपी सुरेश सिंकु को गिरफ्तार कर लिया।

 

छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक बासुदेव मुंडा, थाना प्रभारी टिन्कु कुमार दास, पु.अ.नि. अभिमन्यु कुमार, पु.अ.नि. विश्वनाथ हेम्ब्रम, पु.अ.नि. अभय कुमार (तकनीकी शाखा), हवलदार जागेश्वर प्रसाद मेहता, हवलदार अजीत एक्का, आरक्षी दीपक केरकेट्टा (488), आरक्षी बासुदेव उरांव (941) तथा गृहरक्षक प्रकाश बेहरा शामिल थे।

 

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *