Newsझारखण्ड

चक्रधरपुर में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, आदिवासी ‘हो’ समाज संगठनों ने की नुक्कड़ सभा

 

 

चक्रधरपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा, नेशनल आदिवासी रिवाईवल एसोसिएशन (नारा) एवं सिंगी एण्ड सिंगी सोसाइटी (सास) के प्रतिनिधियों द्वारा चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत चैनपुर आदिवासी टोला और चंद्री लातरसाई में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एकरूपता, भाषा एवं संस्कृति के विकास और संरक्षण के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

 

सभा के दौरान ग्रामीणों को आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में स्वयं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

 

वक्ताओं ने कहा कि योजनाओं का सही लाभ तभी मिलेगा जब ग्रामीण स्वयं जागरूक रहकर उनकी निगरानी करेंगे।

आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने विभिन्न सामाजिक मामलों और घटनाओं पर सुधार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

 

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ प्रखंड और पंचायत स्तर पर संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की निगरानी ग्राम सभा और पंचायत कार्यकारिणी के माध्यम से स्वयं करें। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीण सतर्क नहीं रहेंगे तो बिचौलियों का हस्तक्षेप बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में ग्रामीणों की भागीदारी, निगरानी, संचालन और अद्यतन जानकारी को लेकर स्वयं को जवाबदेह समझना जरूरी है।

 

कार्यक्रम में भीमसेन सुंडी, सुरेश पिंगुवा, रमेश बारला, रामलाल हेम्ब्रम, आसमान हेम्ब्रम, अभिराम बारला, कुंवरसिंह बारला, शिवा हेम्ब्रम, चरण बारला, पनमती बारला, प्रकाश गोप, विनाश हेम्ब्रम, रोशन हेम्ब्रम, राईमुनी बारला, पेलोंग बारला, मेचो बारला, राऊतु बारला, हरिश बारला, संतोष बारला और शकुंतला बारला सहित युवा महासभा, नारा एवं सास के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *