Newsझारखण्ड

टुंगरी में जनसंपर्क के दौरान बड़कुंवर गागराई ने उठाए नगर परिषद चुनाव में देरी के मुद्दे  

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): मोहल्ला टुंगरी में आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा नेता बड़कुंवर गागराई ने नगर परिषद चुनाव में हुई देरी और शहरी अव्यवस्थाओं को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों तक नगर परिषद चुनाव नहीं होने से स्थानीय स्वशासन व्यवस्था प्रभावित रही और शहरों में बुनियादी समस्याएं बढ़ीं।

 

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम, स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां और साफ-सफाई की समस्याएं आम हो गई हैं। उनके अनुसार चुनाव में देरी के कारण विकास कार्य बाधित हुए और जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा।

 

बड़कुंवर गागराई ने कहा कि अब वही लोग अलग-अलग रूप में जनता के बीच आकर नेतृत्व का दावा कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसे प्रत्याशी का चयन करें जो जनहित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हो।

 

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने नगर परिषद चुनाव में रमेश खिरवाल को समर्थन दिया है। उनके अनुसार रमेश खिरवाल जनविश्वास पर खरा उतरने और विकास के लिए काम करने के लिए तैयार हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने झारखंड सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए और कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्थानीय निकायों को सक्रिय रखना आवश्यक है।

 

जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से क्रम संख्या 6, बिस्किट छाप पर मतदान करने की अपील की। मौके पर स्थानीय नागरिक और पार्टी समर्थक उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *