LatestNewsझारखण्ड

गुमला POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला : दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को फांसी

गुमला से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 13 वर्षीय दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के जघन्य मामले में विशेष POCSO अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-चार सह विशेष POCSO न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी तांत्रिक संजय विश्वकर्मा को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर आर्थिक दंड भी लगाया गया है।

अदालत में चली सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने ठोस साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए, जिनके आधार पर न्यायालय ने आरोपी को पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि यह अपराध न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि समाज को झकझोर देने वाला है, इसलिए कठोरतम दंड आवश्यक है।

विशेष अदालत के इस निर्णय को बाल संरक्षण कानून के तहत एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि मासूम बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की दरिंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों को कानून के दायरे में लाकर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *