LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

जामताड़ा मुख्य बाजार में झंडा-बैनर पर बवाल, एफएसटी टीम और BJP कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक

जामताड़ा शहर के मुख्य बाजार स्थित कायस्थपाड़ा मोड़ पर चुनाव आचार संहिता के पालन को लेकर उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब एफएसटी टीम दुकानों पर लगे झंडे और बैनर की जांच करने पहुंची। टीम ने दुकानदारों से सहमति पत्र दिखाने को कहा, जिसके बाद मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया और दंडाधिकारी आरके गुप्ता तथा पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं की तीखी बहस होने लगी। भाजपा नेताओं का आरोप था कि प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है और विशेष रूप से उनके प्रत्याशी को निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना था कि झंडे और बैनर दुकानदारों की सहमति से लगाए गए हैं, ऐसे में अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की और कहा कि आचार संहिता का पालन सभी पर समान रूप से लागू होना चाहिए। वहीं एफएसटी टीम के दंडाधिकारी ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी का झंडा हटवाना नहीं था, बल्कि केवल सहमति पत्र की जांच करना था। प्रशासन ने इसे नियमित प्रक्रिया बताया, जबकि कार्यकर्ताओं ने इसे अनुचित कार्रवाई करार दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *