Newsझारखण्ड

अस्मिता खेलो इंडिया गर्ल्स बास्केटबॉल लीग 2025-26 का केरला पब्लिक स्कूल कदमा में सफल आयोजन

 

 

केरला पब्लिक स्कूल कदमा, जमशेदपुर में अस्मिता खेलो इंडिया गर्ल्स बास्केटबॉल लीग 2025-26 का भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस रोमांचक टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केरला पब्लिक स्कूल जमशेदपुर के निदेशक श्री शरत चन्द्र उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में डॉ. ओझा तथा समाजसेवी एवं मांगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर श्री मुख्तार आलम खान ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

 

इस पूरे टूर्नामेंट का आयोजन झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं अंतराष्ट्रीय कोच श्री जे.पी. सिंह के मार्गदर्शन और देखरेख में सम्पन्न हुआ, जिनके अनुभव, नेतृत्व और निरंतर सहयोग के बिना इस आयोजन की सफलता संभव नहीं थी।इस अवसर पर झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के कई प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें अध्यक्ष श्री हरभजन सिंह, कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप मुखर्जी, कार्यकारी सदस्य श्री एम.डी. जलाल शेख और श्री निजाम अली एवं आरिफ आफताब शामिल थे। उनकी उपस्थिति ने खिलाड़ियों को प्रेरणा और प्रोत्साहन प्रदान किया।कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बाद टाटा स्टील की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।

 

मैडनेस टीम उपविजेता रही, जबकि बाल्डविन टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया।टूर्नामेंट का समापन अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। झारखंड में गर्ल्स बास्केटबॉल की बढ़ती लोकप्रियता इस सफल आयोजन से स्पष्ट रूप से देखने को मिली।टूर्नामेंट को सफल बनाने में अज़हर खान, शबानुल हक, विजय कुमार, अमित, विशाल, राहुल, अरहान और सुशांत सहित सभी सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में अहम योगदान दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *