मरीन ड्राइव से एक आवारा सांड पकड़ा गया, गौशाला भेजा गया
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) द्वारा आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज मरीन ड्राइव क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक आवारा सांड को सुरक्षित रूप से पकड़ा गया।


पकड़े गए सांड को नियमानुसार गौशाला भेज दिया गया है। पूरी कार्रवाई पशु चिकित्सा कर्मियों की उपस्थिति में सावधानीपूर्वक की गई, ताकि पशु को किसी प्रकार की चोट न पहुँचे।

नगर निकाय द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवारा पशुओं के विरुद्ध नियमित अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालकों से अपील है कि वे अपने मवेशियों को खुले में न छोड़ें, अन्यथा नियमानुसार जुर्माना एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षित सड़कें, सुरक्षित नागरिक – यही हमारी प्रतिबद्धता है।

