Newsझारखण्ड

महिला कॉलेज चाईबासा में मागे पर्व का आयोजन  

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): महिला कॉलेज चाईबासा के बीएड विभाग द्वारा मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को मागे मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बीएड मल्टीपरपस हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला कॉलेज विश्वविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा रहीं।

 

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष मोबरक करीम हाशमी, डॉ. ओनिमा मानकी, डॉ. अर्पित सुमन टोप्पो, डॉ. बबीता कुमारी, प्रीति देवगम, शीला सामद, डॉ. राजीव लोचन नामता, सितेंद्र रंजन सिंह, मदन मोहन मिश्रा, डॉ. ललिता सुंडी, डॉ. दीपिका कुमारी, डॉ. पुष्पा कुमारी और धनंजय कुमार सहित विभाग के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। इसके अलावा सेमेस्टर I, सेमेस्टर II एवं सेमेस्टर IV की सभी छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्राध्यापकों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए मागे पर्व के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला तथा उससे जुड़ी जानकारियां साझा कीं।

समारोह के दौरान छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक और भाषण प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *