Newsझारखण्ड

जस्टिस ऑन व्हील्स के माध्यम से झींकपानी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित  

 

झींकपानी(प्रकाश कुमार गुप्ता): झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में झींकपानी प्रखंड क्षेत्र में मोबाइल वाहन “जस्टिस ऑन व्हील्स” के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम जिला एवं प्रधान सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में तथा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। शिविर के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों को निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई और जागरूकता हेतु हैंडबिल का वितरण किया गया।

मौके पर एलएडीसी के उप प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद दास ने उपस्थित लोगों को बताया कि वे अपने विवादों का निपटारा मध्यस्थता के माध्यम से भी करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में चलंत वाहन के माध्यम से पूरे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

शिविर के दौरान आम लोगों को कानूनी जानकारी देने के साथ-साथ आवेदन भी प्राप्त किए गए। कार्यक्रम में पीएलवी सोमा बोस और असीमा चट्टर्जी भी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *