Newsझारखण्ड

भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल के समर्थन में पुलहातू में घर-घर बैठक, गीता कोड़ा ने मांगा समर्थन

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत भाजपा समर्थित चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश खिरवाल के समर्थन में आज हिंद चौक, पुलहातू में घर-घर बैठक का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए क्रमांक संख्या 6 – बिस्कुट छाप पर मतदान करने की अपील की।

बैठक को संबोधित करते हुए गीता कोड़ा ने कहा कि चाईबासा को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और जनहितैषी नगर बनाने के लिए ईमानदार और कर्मठ नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रमेश खिरवाल का सामाजिक जुड़ाव, विकास के प्रति स्पष्ट सोच और आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता उन्हें अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त बनाती है।

इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने जलापूर्ति, नाली सफाई, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता से जुड़ी समस्याएं उठाईं। रमेश खिरवाल ने इन समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को पारदर्शी, जवाबदेह और विकासोन्मुख बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने जनता से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की।

 

बैठक में प्रताप कटिहार, राकेश पोद्दार, अक्षय खत्री, वार्ड अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवाओं ने भाग लिया। अंत में नागरिकों से एकजुट होकर क्रमांक 6, बिस्कुट छाप पर मतदान करने का आह्वान किया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *