Newsझारखण्ड

जामताड़ा की बंद कोयला खदान में चाल धंसी, 4 लोग मलबे में दबे; हालत गंभीर

झारखंड के जामताड़ा जिले से बड़ी हादसे की खबर सामने आई है। नाला थाना क्षेत्र के पालस्थली स्थित बंद पड़ी कोयला खदान में अचानक चाल धंसने से चार लोग मलबे में दब गए। घटना अहले सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, चारों लोग कथित तौर पर बंद खदान में कोयला निकालने के लिए अंदर गए थे। इसी दौरान खदान का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा और वे मलबे के नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद सभी घायलों को बाहर निकाला गया।

चारों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना को लेकर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चिंता और आक्रोश का माहौल है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *