JamshedpurNewsझारखण्ड

सरयू राय ने उठाया मुद्दा, 3 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को मिली स्वीकृति 

 

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय ने विधानसभा में उठाए गए तारांकित प्रश्न के जवाब में बताया कि मानगो नगर निगम की 3 करोड़, 62 लाख, 35 हजार, 250 रुपये की छह योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। यह स्वीकृति 24 फरवरी को मिली।

 

सरयू राय ने कहा कि ये योजनाएं अप्रैल 2025 से लंबित थीं और उन्होंने इन योजनाओं को स्वीकृत कराने के लिए तीन बार विभागीय मंत्री और तीन बार विभागीय सचिव से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लगता है नगर विकास विभाग की कार्य-संस्कृति में खोट है, तभी तो प्रशासनिक स्वीकृति मिलने में इतनी देर हुई।

 

इन योजनाओं की तकनीकी स्वीकृति एक साल पहले ही मिल चुकी थी, लेकिन प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी। सरयू राय ने कहा कि अगर उन्होंने विधानसभा में यह मुद्दा नहीं उठाया होता, तो शायद प्रशासनिक स्वीकृति देने में और समय लगता।

 

इन योजनाओं को मिली स्वीकृति:

 

1. वार्ड नं.-9 जवाहर नगर रोड नं.-6 कुटकुटडुंगरी में पप्पू दास के घर से उलिडीह खनका तक आर.सी.सी नाली निर्माण (71,92,550/-)

2. वार्ड नं.-9 उलिडीह में मिथिलेश के घर से डिमना मेन रोड तक तथा अन्य क्रास रोड में आर.सी.सी. नाली निर्माण (35,55,600/-)

3. वार्ड नं.-9 सिंह जी के घर से दरभंगा डेयरी डिमना मेन रोड तक आर.सी.सी. नाली निर्माण (71,45,500/-)

4. वार्ड नं.- 9 रामकृष्ण कालोनी से कंचन गैस एजेंसी तक आर.सी.सी. नाली का निर्माण (68,72,250/-)

5. वार्ड नं.-10 मून सिटी के पास वृद्ध नागरिकों के लिए शेल्टर होम का निर्माण (28,13,450/-)

6. मानगो नगर निगम कार्यालय भवन के समीप जी 2 भवन का निर्माण

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *