LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

पत्रकार और उनकी पत्नियां बनीं वार्ड पार्षद, एसोसिएशन ने दी बधाई

जमशेदपुर: झारखंड में हालिया निकाय चुनाव में पत्रकारों और उनके परिजनों की जीत को लेकर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने खुशी जाहिर की है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि बिना किसी बड़े राजनीतिक दल के समर्थन के चुनाव जीतना गर्व की बात है और यह लोकतंत्र में पत्रकारों की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है।

उन्होंने हजारीबाग से मेयर निर्वाचित अरविंद राणा की जीत को नई शुरुआत बताया। वहीं चास नगर निगम में पत्रकार गजेंद्र हिमांशु की हार के बावजूद उनके प्रयासों को सराहनीय बताया।

सरायकेला-खरसावां जिले में प्रेस क्लब अध्यक्ष मनमोहन सिंह की पत्नी अर्चना सिंह और खगेन चंद्र महतो की पत्नी पूजा महतो के वार्ड पार्षद चुने जाने पर भी एसोसिएशन ने बधाई दी। जमशेदपुर के समाजसेवी पत्रकार प्रवीण सेठी की जीत को उनके सामाजिक कार्यों का परिणाम बताया गया।

 

प्रदेश प्रभारी शंकर गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष प्रविंद पांडेय और उपाध्यक्ष अरुण मांझी ने कहा कि यह सफलता आने वाले समय में पत्रकारों की राजनीतिक भागीदारी को नई दिशा देगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *