Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर के चाडरी में धूमधाम से मना ‘मागे बौतर’, चंपाई सोरेन के प्रतिनिधि राकेश सतपथी रहे मुख्य अतिथि

राजनगर प्रखंड अंतर्गत चाडरी गांव स्थित आदिवासी हो मार्शल क्लब में पारंपरिक पर्व “मागे बौतर” धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गांव के लोगों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर सांस्कृतिक एकता और परंपरा का परिचय दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के प्रतिनिधि के तौर पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी राकेश सतपथी उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि “मागे बौतर” जैसे पर्व समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में क्लब के देउरी बकेश्वर बांकीरा, ग्राम प्रधान वासुदेव महतो, वार्ड सदस्य जगन्नाथ टुडू, धनिराम महतो, राजाराम महतो, मोहन गुन्दुवा, लालसिंह गुन्दुवा, सुनील बांकीरा, तुंगिर गुन्दुवा एवं विजय गुन्दुवा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

मौके पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई तथा सामूहिक नृत्य-गीत का आयोजन हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *