शहीद स्कूल चोगा में स्थानीय जनप्रतिनिधि,बुद्धिजीवी एंव अभिभावकों के साथ बैठक का आयोजन
ईचागढ़ – प्रखंड क्षेत्र के शहीद अजित धनंजय महतो विद्यानिकेतन चोगा में सोमवार को स्थानीय जनप्रतिनिधि,बुद्धिजीवी तथा अभिभावकों के साथ एक बैठक विद्यालय प्रंबंधन के अध्यक्ष उमाकांत महतो के अध्यक्षता में आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम निवर्तमान विद्यालय के सचिव स्व. विजय महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया तथा उनके आत्मा के शांति हेतु एक मिनट का मौन रखा गया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों को विद्यालय परिवार की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु विशेष रूप से चर्चा किया गया। विद्यालय के मूलभूत समस्याओं का स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी तथा अभिभावकों को अवगत कराया गया।



मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उमाकांत महतो, सचिव अरुण कुमार मांझी, सेवानृवित शिक्षक काली पद महतो, गुरुचरण महतो,समाजसेवी ठाकुर दास महतो,लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा,भीष्मदेव महतो,ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो, शिवराम महतो,वुधु सिंह मुंडा,गोपाल चंद्र महतो, समाजसेवी अघोर प्रसाद महतो,अमूल्य रत्न प्रमाणिक,अजय रक्षित,शिक्षक गुणाधर महतो, विद्यालय के प्रधानाध्यापक क्षेत्रपति महतो, त्रिलोचन महतो,सुजीत दत्त,उषारानी महतो,नीलमनी महतो,भवानी कुमारी,कुमार कमलेश,कैलाश चंद्र महतो,चन्दन कुमार महतो,निशिकांत महतो,मितंजय महतो सहित सैकड़ों विधार्थी उपस्थित थे।


