Newsझारखण्ड

Khunti के अनिगड़ा में कुएं में गिरा हाथी, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Khunti जिले के अनिगड़ा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक जंगली हाथी खुले कुएं में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी। हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बुलडोजर से आसपास की जमीन की खुदाई की जा रही है, ताकि ढलान बनाकर उसे बाहर निकलने का रास्ता दिया जा सके।

बताया जा रहा है कि यही हाथी कुछ दिन पहले Ranchi के हटिया क्षेत्र में देखा गया था। शहरी इलाके में उसकी मौजूदगी से लोगों में दहशत फैल गई थी। इसके बाद वह भटकते हुए भंडरा क्षेत्र से गुजरकर खूंटी की ओर पहुंच गया। वन विभाग उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए था और उसे सुरक्षित जंगल की ओर मोड़ने की योजना बना रहा था।

इसी दौरान हाथी अनिगड़ा गांव में एक खुले कुएं में गिर पड़ा। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए हैं, जबकि प्रशासन ने लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू अभियान पूरी सावधानी के

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *