LatestNewsNews postझारखण्ड

सरायकेला-खरसावां में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त कार्रवाई, एक चालक नशे में पकड़ा गया

सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने गुरुवार को विशेष जांच अभियान चलाया। उपायुक्त के निर्देश पर 5 मार्च 2026 को कांड्रा टोल मोड़ के पास शाम करीब 5 बजे से ड्रंक एंड ड्राइव और ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन वाहन चेकिंग की गई।  

 

यातायात थाना प्रभारी राजू तथा पुलिस बल की मौजूदगी में चलाए गए इस अभियान के दौरान मोटरसाइकिल से लेकर अन्य बड़े वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान वाहन संख्या JH05BB-3312 के चालक हरिराम सरदार को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। जांच में चालक के शरीर में 335 एमजी अल्कोहल पाया गया। इसके बाद वाहन मालिक को सूचित करते हुए यातायात नियमों के तहत जुर्माना लगाया गया।  

 

चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक करीब 30 अतिरिक्त यात्रियों को बैठाकर वाहन चलाते हुए भी पाया। इन सभी वाहनों पर भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया।  

 

यातायात थाना की ओर से जिले के आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *