Newsझारखण्ड

स्व शक्ति महतो स्मृति मेला में बाई नाच का जलवा, उमड़ी दर्शकों की भीड़

 

 

कुकड़ू:सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत बुरुडीह में आयोजित स्व. शक्ति पद महतो स्मृति मेला में पारंपरिक बाई नाच का शानदार आयोजन किया गया। मंगलवार को फॉरेस्ट ऑफिस के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में बाई नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में केनदरि आड़सा की ज्योत्सना देवी तथा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत कोटशिला की पविता देवी ने पारंपरिक बाई नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की खूब तालियां बटोरीं। बाई नाच इस क्षेत्र की लोक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पारंपरिक नृत्य है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मेले में उमड़ पड़े। स्वर्गीय शक्ति पद महतो की स्मृति में आयोजित इस मेले में पारंपरिक मुर्गा पाड़ा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं निर्धारित नियमों के तहत संपन्न हुआ।आयोजन को सफल बनाने में कुकड़ू प्रखंड झामुमो कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृत्तिवास महतो, मुखिया मजीद सिंह, युधिष्ठिर माझी, श्याम चांद महतो, झारखंड युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सूर्यकांत महतो, जहर लाल महतो, चंद्र मोहन महतो, डॉक्टर बादल कुमार, समेत सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *