JamshedpurNewsझारखण्ड

देश का जिम्मेदार नागरिक बनने का शिक्षा निकेतन के बच्चों ने लिया संकल्प

 

जमशेदपुर- मानव विकास विद्यालय गरूरबासा, जमशेदपुर में शिक्षा निकेतन टेल्को के प्रधानाचार्या, शिक्षिका एवं बच्चे एक दूसरे से मिलकर एक दूसरे के अनुभव को पहचान हेतु उपस्थित हुए । इस उपलक्ष पर हमारे मानव विकास के बच्चों ने कुछ हिंदी, अंग्रेजी कविताएं प्रस्तुत किये,
शिक्षा निकेतन विद्यालय के बच्चों द्वारा भी कुछ कार्यक्रम जैसे नृत्य, संगीत, नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये गए। उन्होंने हमारे नवम वर्ग के विद्यार्थियों को पौधा उपहार में दिए ताकि वे सभी पौधे की तरह वृद्धि करें ।
इस कार्यक्रम का यह उद्देश्य था कि हमारे बच्चे उन अनुभव को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें जिससे उनका मार्ग प्रशस्त हो ।आशा है कि ऐसे ही टेल्को के और भी विद्यालयों के बच्चे हमारे विद्यालय के साथ जुड़े।
इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में आत्मविश्वास बेहतर समझा का विकास होता है और मजबूत सामाजिक रिश्ते बनते हैं साथ ही सहानुभूति को भी बढ़ावा मिलता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *