Peace meeting held-होली को लेकर राजनगर थाना में हुई शांति समिति की बैठक
होली का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं- बीडीओ
Saraikella:- राजनगर थाना में होली के मद्देनजर गुरुवार को अंचलाधिकारी हरीश चंद्र मुंडा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ मलय कुमार, थाना प्रभारी अमिश कुमार एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई। मौक़े पर बीडीओ मलय कुमार ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। कहा कि किसी को उनकी सहमति के बगैर रंग न लगाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट का प्रसार न करने की अपील की। कोई भ्रामक सूचना मिलती है तो प्रशासन से इसकी पुष्टि अवश्य कर लें।

वहीं सीओ हरीश चंद्र मुंडा ने भी लोगों से आपसी सहमति और समन्वय से होली का त्योहार खुशहाली से मनाने की बात कही। इधर थाना प्रभारी अमिश कुमार ने कहा कि होली में पुलिस लगातर गश्ती करती रहेगी। हुडदंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से होली के त्यौहार मनाने की अपील की। बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा, हीरालाल सतपथी, नेम्बू प्रधान, सोमनाथ गोप, नारायण महतो, उज्जवल मोदक, श्याम टुडू, मुखिया राजो टुडू, अनंत साहू, अजय गोप आदि उपस्थित रहे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


