LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

JMM workers welcomed new in-charge-झामुमो कार्यकर्ताओं ने नए थाना प्रभारी को गुलदस्ता देकर किया स्वागत, बोले हर कदम में रहेगा सहयोग

Saraikella:- आज झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष रामजीत उर्फ़ लालू हांसदा एवं मुखिया राजो टुडू के नेतृत्व में राजनगर के नए थाना प्रभारी अमिश कुमार का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान थाना प्रभारी अमिश कुमार ने कार्यकर्त्ताओं से परिचय प्राप्त किया। सभी से प्रभारी ने सहयोग करते हुए मिलजुल कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था क़ायम रखने की बात कही।

मौक़े पर प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हंसदा ने कहा कि राज्य में झामुमो की सरकार है। हमारे स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की बागडोर संभाल रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता कभी भी उनके क्षेत्र को अशांत नहीं होने देंगे। सभी कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन का हर कदम पर सहयोग करेंगे।
इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता हीरालाल सतपथी, नेम्बू प्रधान, सोमनाथ गोप, श्याम टुडू उपस्थित रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *