LatestNewsNews postओडिशाझारखण्डसरायकेला

राजनगर दिशोम जाहेरगढ़ में 26 मार्च को दिशोम बाहा पूजा

Rajngagar:-आदिवासी दिशोम जाहेरगढ़ कमेटी की बैठक आज गुरुवार को राजनगर हाट मैदान में आदिवासी दिशोम जाहेरगढ़ कमेटी अध्यक्ष बीजू बास्के की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में दिशोम जाहेर में बाहा पूजा करने के संबंध में विचार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिशोम जाहेरगढ़ में आगामी 25 मार्च को जाहेर साड़िम दालोप एवं बोंगा उम नाड़का तथा 26 मार्च को बाहा पूजा करने का निर्णय लिया गया। दिशोम जाहेरगढ़ के नायके ( पुजारी) विशु हेम्ब्रम ने बताया कि 26 मार्च को बाहा बोंगा(पूजा ) के दिन ओडिशा से बाहा नृत्य दल को आमंत्रित किया गया है। साथ ही राजनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गावों के बाहा नृत्य दल भी शामिल होने जा रहे हैं। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष बीजू बास्के, नायके बिशु हेम्ब्रम, कुडाम नायके शिशुराम टुडू, धानु टुडू, मेघराय मार्डी,मुनीराम हेम्ब्रम,, भक्तू मार्डी, सीताराम हांसदा, रत्नाकर टुडू,दुर्गा हांसदा, सुखलाल टुडू, , सुगदा हांसदा, सिदो मुर्मू, सिंघु राम मुर्मू, बिमल हांसदा, जरमन टुडू, भगमत टुडू, छोटराय मुर्मू, भोलानाथ टुडू आदि उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *