हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, साइकिल सवार घायल

हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, साइकिल सवार घायल


बड़ा सीजूलता के पास हेंसल के समीप हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा हुआ, जिसमें साइकिल सवार प्रणव मंडल (खरबानी निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के अनुसार, छोटा सीजूलता निवासी तपन साहू के बेटे आदर्श साहू अपनी स्कूटी (हीरो प्लेजर, संख्या JH 22F3097) से हेंसल से घर लौट रहे थे, तभी उन्होंने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में प्रणव मंडल के माथे पर गंभीर चोट आई।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर ले जाया गया। एंबुलेंस न मिलने के कारण पुलिस वाहन से ही उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

