सोनुआ प्रखंड क्षेत्र में चैती (बसंती) दुर्गा पूजा का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण के साथ मनाया गया. इस अवसर पर प्रखंड के रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर और चेकनाका स्थित दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया.
मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई.पूजा के दौरान मंदिर परिसर देवी के जयकारों से गुंजायमान रहे.
स्थानीय निवासियों ने बताया कि चैती दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह का माहौल था. श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर अपने परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए मां दुर्गा से आशीर्वाद मांगा. पूजा के बाद मंदिरों में प्रसाद का वितरण भी किया गया.