राजनगर : प्राचीन गुरुकुल आश्रम मंदिर में पंच कुण्डीय गीता यज्ञ का चौथा दिन
सांसद गीता कोड़ा ने मत्था टेक क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की
राजनगर के बाना टांगरानी स्थित श्री श्री विश्व कल्याण श्रीमद भगावत गीता यज्ञ मंदिर के प्राचीन गुरुकुल आश्रम में लगातर चौथे दिन पंच कुण्डीय गीता यज्ञ धार्मिक अनुष्ठान किया गया।

पांच दिवासीय पंच कुण्डीय सम्पूट गीता महायज्ञ धार्मिक अनुष्ठान बाबा कर्मानंद सरस्वती चंदन बाबा की देख रेख में किया जा रहा है। सोमवार को पूर्णाहुति के साथ गीता यज्ञ का समापन होगा। इस दौरान बाना टांगरनी एवं दूर दराज गावों से श्रद्धालु गीता यज्ञ कार्यकम में पहुंच रहे हैं। रविवार को यज्ञ अनुष्ठान के चौथे दिन सिंहभूम की सांसद व भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा भी शामिल हुईं। उन्होंने मंदिर में मत्था टेक क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। सांसद ने प्रसाद भी ग्रहण किया।

उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण के लिए इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान बहुत आवश्यक है। श्रीमद भागवत गीता हमें जीवन जीने की शैली सिखाती है और यज्ञ व प्रवचन से मन को शन्ति मिलती है। ज्ञात हो कि रामानंद सरस्वती महाराज और विद्यानंद सरस्वती महाराज के सहयोग से वर्ष 1958 – 59 से विश्व कल्याण श्रीमद् भागवत गीता यज्ञ प्रारंभ हुआ था। कार्यक्रम में भाजपा नेता गणेश महाली, रमेश हांसदा, नारायण महतो, खिरोध चंद्र महतो, कुबेरकांत सारंगी, मनोज चौधरी, भीमसेन मण्डल, उज्जवल मोदक, भरत महाकुड़ सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


