कुकड़ू में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आजसू के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने टेका माथा


चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ, जिसका समापन कल धुलोट के साथ होगा।कार्यक्रम में झारखंड एवं पश्चिम बंगाल से आए विभिन्न कीर्तन दलों ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।
विशेषकर जागरण रात्रि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां देर रात तक कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो एवं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिलती है। वहीं, हरेलाल महतो ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से धार्मिक एकता और आपसी भाईचारा सुदृढ़ होता है।कार्यक्रम के सफल संचालन में स्थानीय ग्रामीणों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।


