बजरंग बली एवं वीणा पानी क्लब कुकड़ू द्वारा रामनवमी का भव्य जुलूस में दिखाया हैरतअंगेज करतब

जयकारे और गाजे बाजे से महफील हुआ भक्ति मय


ईचागढ़ : कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के बजरंगबली क्लब नीचे टोला कुकड़ू एवं वीणा पानी क्लब कुकड़ू द्वारा सोमवार को राम नवमी का भव्य जुलूस निकाला गया। अखाड़ा जुलूस का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साव ने फीता काट कर किया। गाजे बाजे के साथ जुलूस पुरे गांव का भ्रमण करते हुए कुकड़ू बैंक मोड़, प्रखंड मुख्यालय चौक होते हुए कुकड़ू हाट तोला पहुंचे। प्रखंड मुख्यालय चौक में दोनों अखाड़ा जुलूस का मिलन हुआ एवं संयुक्त रूप से लाठी डंडा , तलवार व मसाल से एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए जुलूस भ्रमण किया।

जय बजरंगबली,जय महावीर,जय श्री राम के नारों से पुरे वातावरण गुंजायमान रहा। बुड़े से जवान भी लाठी का करतब दिखाते नजर आए। पूर्व जिला परिषद के उपाध्यक्ष अशोक कुमार साव भी पुरे जुलूस का नेतृत्व किया एवं लाठी खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कुकड़ू में रामनवमी जुलूस अलग-अलग दिनों में निकाला जाता है। यहां हर धार्मिक परम्परा को भाईचारे और बहुत ही अच्छे तरीके से मनाया जाता है। मास परायण, नवान्न परायण ,हरी कीर्तन एवं राम नवमी जैसे धार्मिक कार्यक्रम को बहुत ही उत्साह के साथ किया जाता है। धार्मिक कार्यक्रम के लिए कुकड़ू का एक अलग पहचान है।

जुलूस को शांति पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए तिरूलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार दलवल के साथ डटे रहे। उन्होंने रामनवमी जुलूस शांति पूर्वक सम्पन्न होने से अखाड़ा कमेटी एवं क्षेत्र के लोगों को बधाई दिया एवं आने वाले दिनों में भी इस तरह भाईचारे और सोहार्द पूर्ण वातावरण में सभी त्योहारों को मनाने में प्रशासन का सहयोग करने का अपील किया। मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अरूण माझी, साधु कुमार, रामभजन कुमार, विजय कुमार,भैरव कुमार, आशीष कुमार, दीलीप, भास्कर,तापस,अवनी कुमार,छुटाई सिंह मुण्डा सहित अखाड़ा के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।


