LatestNewsNews post

मिरुडीह में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, उत्पाद विभाग-पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा

सरायकेला-खरसावां:

चांडिल अनुमंडल के चौका थाना क्षेत्र स्थित मिरुडीह गांव में अवैध अंग्रेजी शराब के बड़े कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

गुप्त सूचना के आधार पर रविवार रात से शुरू हुई कार्रवाई सोमवार सुबह तक चली। इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब, विभिन्न ब्रांड की खाली बोतलें, ढक्कन, स्टिकर, ड्रम और शराब निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण जब्त किए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस इलाके में लंबे समय से अवैध शराब का निर्माण और सप्लाई हो रहा था। छापेमारी के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और इस अवैध कारोबार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस और उत्पाद विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। साथ ही, इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Share this news