बड़ी कार्रवाई: रिम्स जमीन घोटाले में एसीबी ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

रांची: राजधानी रांची में रिम्स से जुड़ी जमीन अतिक्रमण मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को एसीबी की टीम ने अवैध जमीन खरीद-बिक्री में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में कार्तिक बढ़ाईक, राज किशोर बढ़ाईक, चेतन कुमार और राजेश कुमार झा शामिल हैं।


जांच में पता चला कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज़ और पावर ऑफ अटॉर्नी का इस्तेमाल कर जमीन के लेन-देन में गड़बड़ी की। एसीबी को इस पूरे मामले में लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद टीम ने विस्तार से जांच की और साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की।
इससे पहले भी एसीबी ने कई संबंधित लोगों और अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया था। जांच में जमीन के दस्तावेज़, लेन-देन और पावर ऑफ अटॉर्नी से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं की पड़ताल की गई। अधिकारियों का मानना है कि यह मामला बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, और आगे और भी लोग शामिल पाए जा सकते हैं।
एसीबी अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे गिरोह के कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। इस कार्रवाई के बाद जमीन से जुड़े अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

