JamshedpurLatestNewsझारखण्ड

श्रीनाथ विश्वविद्यालय और कॉलेज ऑफ एजुकेशन के 11 छात्र ईस्ट जोन पिकल बॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित

जमशेदपुर।

श्रीनाथ विश्वविद्यालय और श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के लिए यह गर्व का क्षण है, जहां दोनों संस्थानों के कुल 11 छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 4वीं ईस्ट जोन पिकल बॉल चैंपियनशिप में जगह बनाई है। यह प्रतियोगिता 10 से 12 अप्रैल 2026 तक रांची में आयोजित की जाएगी।

विश्वविद्यालय की ओर से मुस्कान कुमारी का चयन अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में हुआ है। वहीं रवि कुमार और मयंक आदर्श पुरुष युगल वर्ग में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। पुरुष एकल वर्ग में शिव नारायण कुमार, सोनू कुमार और विवेक कुमार का चयन संस्थान के उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम माना जा रहा है।

दूसरी ओर, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन से राहुल कुमार, संजीव कुमार महतो, सुमन घोष और बीजू मंडल ने अपने प्रदर्शन के दम पर पुरुष एकल वर्ग में स्थान पक्का किया है। दोनों संस्थानों से खिलाड़ियों का इतने बड़े स्तर पर चयन उनकी मेहनत और बढ़ती खेल गतिविधियों को दर्शाता है।

इसी प्रतियोगिता में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय से पूर्णिमा प्रमाणिक और स्नेहा कुमारी महिला युगल वर्ग में भाग लेंगी, जो शहर के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी कोच सूर्यजीत सिंह (श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन) और डॉ. प्रभात कुमार महतो (जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी) संभाल रहे हैं, जबकि आर. तेजा को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है।

प्रतियोगिता आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों में सचिव सूर्यजीत सिंह, अध्यक्ष अमित कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

झारखंड में पिकल बॉल खेल का बढ़ता प्रभाव और स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा का यह चयन एक बार फिर प्रमाण है कि राज्य अब राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

Share this news