LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

बसंत ऋतु के सुअवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में झुमे दर्शक

ईचागढ़- प्रखंड क्षेत्र के तुता ग्रामीणों द्वारा शुक्रवार को बसंत ऋतु के सुअवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुर्गा लड़ाई एवं छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान कार्तिक सिंह मुण्डा, पंसस प्रतिनिधि व्यासदेव महतो, झामुमो नेता गुप्तेश्वर महतो, समाजसेवी विश्वनाथ उरांव, कार्तिक पांडे, एआईएस एमजेडब्लूए पत्रकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण माझी आदि ने फीता काट कर किया। वहीं गुप्तेश्वर महतो ने अपने संबोधन में कहा कि संस्कृति हमारी पहचान है, इसे संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम में गोलाप कड़ी झुमर अखाड़ा के सेखा रानी झाड़ग्राम बंगाल के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शिल्पी बिप्लव, प्रतिमा, ममता एवं कलाकारों ने एक से बढ़कर एक झुमुर संगीत व नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।

झुमर नृत्य व गीत प्रस्तुत कर लोगों को जमकर झुमाया। नृत्य का एक झलक पाने को लोग आतुर देखें गए। वहीं बंगाल के पुरूलिया आदाबना के पद्मश्री नेपाल महतो,बालीगाड़ा के उस्ताद निपेन सहिस एवं दल के बीच मानभूम शैली का छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया गया। मौके पर झामुमो नेता गुप्तेश्वर महतो, समाजसेवी विश्वनाथ उरांव, ग्राम प्रधान कार्तिक सिंह मुण्डा,सपन बर,उमेश महतो,लालटू महतो,बिष्णु चरण महतो, शरत बंसरियार,कृष्ण चंद्र महतो,महादेव सिंह मुंडा,मनोहर महतो,खुदीराम महतो,पीतर बर,मनोरंजन महतो,प्रमानंद महतो आदि उपस्थित थे।

Share this news