Newsझारखण्ड

रांची में गैस सप्लाई पर सख्ती! एजेंसियों को लंबित सिलेंडर जल्द देने का निर्देश

रांची में घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर एक अहम बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी कुमार रजत ने की, जिसमें जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारी, Indian Oil Corporation Limited के प्रतिनिधि और विभिन्न गैस एजेंसियों के सदस्य शामिल हुए।

बैठक में आनंद गैस एजेंसी और उरांव गैस एजेंसी समेत अन्य एजेंसियों के लंबित ऑर्डर की समीक्षा की गई। जांच में सामने आया कि हजारों उपभोक्ताओं को अब तक गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिल पाई है, जबकि उनके ऑर्डर पहले ही दर्ज हो चुके हैं।

इस पर अधिकारियों ने सभी एजेंसियों को निर्देश दिया कि लंबित सिलेंडरों की आपूर्ति जल्द से जल्द पूरी की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

साथ ही, Indian Oil Corporation Limited के प्रतिनिधियों को भी स्पष्ट रूप से कहा गया कि गैस एजेंसियों को पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर समय पर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे वितरण प्रक्रिया सुचारू बनी रहे।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि गैस आपूर्ति में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ने पर आगे कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

Share this news